अलवर , मार्च 21 -- राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के कंटेनर वाहन सहित करीब 62 लाख रुपये का माल बरामद करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि गुरुवार की रात करीब 10 बजे पी.जी. टेक्नो कंपनी के पास स्थित रीको चौक से कंटेनर वाहन चोरी हो गया था। वाहन में करीब 62 लाख रुपये का माल भरा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच के बाद आरोपी की शिनाख्त की और वारदात के 10 घंटे बाद ही आरोपी अमरचंद (32) , निवासी जोरासी, थाना तावडू, जिला नूंह (हरियाणा) को गिरफ्तार करके उससे कंटेनर और माल बरामद कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित