बारां , दिसम्बर 22 -- राजस्थान में बारां जिले के अंता थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके उससे चोरी गये सोने, चांदी के जेवरात बरामद कर लिये हैं।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने सोमवार को बताया कि सात दिसम्बर को अजय कोली के घर से अज्ञात चोर तीन मंगलसूत्र, एक जोडी टॉप्स, एक पायल, एक कनकती, एक सोने की बाली और 70 हजार रुपये चुराकर ले गया।
उन्होंने बताया कि थानाधिकारी भूपेश शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस दल ने गहन जांच-पड़ताल के बाद परिवादी के परिवार में जंवाई नरेश उर्फ गोलू को चोरी के आराेप में गिरफ्तार कर लिया।
नरेश से चोरी गये सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर लिये गये हैं, जबकि नकदी को उसने ऋण किश्त चुकाने, किराने की दुकान का बकाया और शराब पार्टी में खर्च करना बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित