वडोदरा , जनवरी 12 -- ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ शेष एकदिवसीय सीरीज से बाहर हो गए हैं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बीसीसीआई के एक बयान के अनुसार, सुंदर ने रविवार को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में पहले वनडे के दौरान गेंदबाजी करते समय अपनी बाईं निचली पसली के हिस्से में तेज दर्द की शिकायत की थी। 26 वर्षीय खिलाड़ी का स्कैन किया जाएगा, जिसके बाद बीसीसीआई मेडिकल टीम विशेषज्ञ की राय लेगी। चोट के कारण सुंदर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक एकदिवसीय सीरीज के शेष दो मैच नहीं खेल पाएंगे।

पुरुष चयन समिति ने सुंदर की जगह आयुष बडोनी को टीम में शामिल किया है। बडोनी को पहली बार एकदिवसीय टीम में शामिल किया गया है और वह सीरीज के दूसरे मैच से पहले राजकोट में टीम से जुड़ेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित