चेन्नई , जनवरी 25 -- तमिलनाडु के कई हिस्सों में दो दिनों की राहत के बाद चेन्नई और उसके आसपास के जिलों सहित कई क्षेत्रों में रुक-रुक कर तेज बारिश हुई और यह अगले अगले दो दिनों तक जारी रहेगी।
मौसम विभाग ने रविवार को बताया कि चेन्नई महानगर के कुछ हिस्सों में शुक्रवार और शनिवार की रात तथा रविवार सुबह कुछ देर तक तेज बारिश हुई। चेन्नई के पड़ोसी जिलों चेंगलपट्टू और कांचीपुरम सहित राज्य के कुछ आंतरिक, दक्षिणी, उत्तरी और तटीय जिलों में अच्छी बारिश हुई। राज्य के कई हिस्सों में लगभग एक से दो सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने अद्यतन जानकारी में कहा कि तमिलनाडु के कुछ स्थानों, तटीय तमिलनाडु के कई स्थानों और आंतरिक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र के छिटपुट स्थानों पर वर्षा हुई। कल दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे श्रीलंका तट पर बना कम दबाव का क्षेत्र अब समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर दक्षिण-पूर्व अरब सागर होते हुए कोमोरिन क्षेत्र से उत्तरी केरल तट तक फैला हुआ है।
अगले एक सप्ताह के पूर्वानुमान के अनुसार, कल तमिलनाडु के छिटपुट स्थानों, आंतरिक तमिलनाडु के कुछ स्थानों और तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित