न्यूयॉर्क , जनवरी 25 -- चेचक टीकाकरण रणनीति विकसित करने वाले अमेरिकी चिकित्सक विलियम एच. फोएगे का अटलांटा स्थित उनके आवास में निधन हो गया है। वह 89 वर्ष के थे।

न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार की एक रिपोर्ट के अनुसार, चेचक उन्मूलन 'दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य सफलताओं में से एक' था। इस रणनीति के कारण ही 1970 के दशक में इस बीमारी का उन्मूलन संभव हुआ।

फोएगे के मित्र और सहयोगी मार्क रोसेनबर्ग के अनुसार, शनिवार शाम उनकी मृत्यु दिल से जुड़ी बीमारियों की वजह से हुई।

अखबार ने बताया कि श्री फोएगे ने 1977 से 1983 तक रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के निदेशक के रूप में भी काम किया, जहाँ उन्होंने अमेरिका में एड्स महामारी के शुरुआती दौर में बचाव प्रक्रिया का नेतृत्व किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित