जयपुर , मार्च 04 -- राजस्थान में चूरू पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए करीब तीन महीने से फरार एक महिला की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में आरोपी हंसराज मेघवाल (31) को गिरफ्तार किया है, जो राजलदेसर थाना क्षेत्र में परसनेउ का रहने वाला है।आरोपी ने प्रेमिका की हत्या कर शव को पत्थरों से भरे कट्टे में डालकर कुएं में फेंक दिया था।
गत चार दिसंबर को परसनेऊ की रोही में नेशनल हाईवे के पास एक पानी के कुण्ड में पत्थर से भरे कट्टे में एक महिला का शव बंधा हुआ पाया और उसकी पहचान हरासर निवासी बिरजू देवी के रूप में हुई। इसके बाद राजलदेसर थाने में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गयी। आरोपी हंसराज ने वारदात के बाद उसने मोबाइल फोन का इस्तेमाल पूरी तरह बंद कर दिया, अपने किसी भी रिश्तेदार या ग्रामीण से संपर्क नहीं किया और पहचान छुपाने के लिए दिल्ली, गुजरात, नागपुर, बालोतरा और जोधपुर में फरारी काटी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित