नयी दिल्ली , फरवरी 25 -- केरल में वायनाड जिले के कलपेट्टा में चूरलमाला-मुंडक्कई भूस्खलन पीड़ितों के लिए कांग्रेस की ओर से निर्मित आवासों का शिलान्यास समारोह गुरुवार को आयोजित किया गया हैं।

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी शिलान्यास समारोह में भाग लेंगे। इस मौके पर वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी।

सूत्रों के मुताबिक श्री राहुल गांधी गुरुवार को कन्नूर हवाई अड्डे पहुंचेंगे। वहां से वह कन्नूर जिले के पेरावूर में किसानों की बैठक में भाग लेंगे और उसके बाद कलपेट्टा पहुंचकर शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित