नयी दिल्ली , फरवरी 07 -- भारत विश्व में फिल्मों का सबसे बड़ा निर्माता होने के बावजूद सिनेमा स्क्रीन की संख्या के मामले में चीन और अमेरिका से काफी पीछे है। अभिनेता आमिर खान ने देश में अधिक सिनेमा हॉल स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।
'वैरायटी इंडिया' को दिए एक विशेष साक्षात्कार में आमिर खान ने कहा कि भारत एक विशाल देश है, जहां हर राज्य की अपनी भाषा, संस्कृति और फिल्म उद्योग है। ऐसे में देशभर में फिल्मों की पहुंच बढ़ाने के लिए अधिक सिनेमा हॉल और प्रदर्शन केंद्रों की आवश्यकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित