बीजिंग , दिसंबर 18 -- चीन ने हैनान के मुक्त व्यापार बंदरगाह (एफटीपी) पर विशेष सीमा शुल्क अभियान शुरू किया है। इसका मुख्य उद्देश्य विदेशी सामानों का आसान प्रवेश, बिना शुल्क दिये व्यापार और उसके अधिक अनुकूल उपायों लागू करना है।

इस कदम को दुनियाभर में बढ़ते संरक्षणवाद के समय में मुक्त व्यापार को बढ़ावा देने और खुलेपन का विस्तार करने के चीन के चल रहे प्रयासों के तहत एक ऐतिहासिक निर्णय के रूप में देखा जा रहा है।

नयी व्यवस्था के तहत 30,000 वर्ग किमी से अधिक के इस द्वीप को एक विशेष कस्टम निगरानी क्षेत्र के रूप में नामित किया गया है। यह हैनान एफटीपी के विकास में एक नये चरण की शुरुआत है, जो शून्य शुल्क, शुल्क की कम दरों और एक सरल शुल्क प्रणाली द्वारा समर्थित वस्तुओं, पूंजी, कामगारों और डेटा के आसान प्रवाह को सक्षम बनाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित