, May 3 -- माॅस्को, 03 मई (वार्ता/स्पुतनिक) चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने एक नया नियम जारी कर अमेरिका के उन प्रतिबंधों पर रोक लगा दी है जो पाँच चीनी तेल कंपनियों पर लगाए गए थे। चीन ने साफ कर दिया है कि वह अपने देश में अमेरिकी प्रतिबंधों को न तो मान्यता देगा और न ही इनका पालन करेगा।

अमेरिकी प्रशासन ने अप्रैल में ईरान के खिलाफ चलाए जा रहे एक अभियान के तहत पाँच चीनी कंपनियों को निशाना बनाया था। इनमें 'हेंगली पेट्रोकेमिकल' भी शामिल है। अमेरिका का आरोप है कि ये कंपनियाँ ईरान से तेल खरीदकर उसकी मदद कर रही हैं।

दूसरी ओर, हेंगली पेट्रोकेमिकल ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा है कि उसने कभी ईरान के साथ कोई कारोबार नहीं किया। चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने इस अमेरिकी कार्रवाई को गैर-कानूनी और दखलंदाजी बताया है। मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि इन अमेरिकी पाबंदियों को चीन में कतई लागू नहीं किया जाना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित