झुंझुनू , नवम्बर 21 -- राजस्थान में झुंझुनू जिले के चिड़ावा पंचायत समिति की प्रधान इंदिरा डूडी का इस्तीफा डेढ़ महीने से अधिक समय तक लंबित रहने के बाद शुक्रवार को स्वीकार कर लिया गया।
आधिकारिक सू्त्रों ने बताया कि सितम्बर में पंचायत राज विभाग ने कुछ मामलों के चलते इंदिरा डूडी को प्रधान पद से हटाने की कार्रवाई की थी। कार्रवाई के बाद 30 सितम्बर को उन्होंने पुनः चिड़ावा पंचायत समिति के प्रधान पद का पदभार ग्रहण कर लिया था। हालांकि छह अक्टूबर को उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए जिला प्रमुख को अपना त्यागपत्र भेज दिया।
सूत्रों ने बताया कि इसके बाद करीब 45 दिनों तक इस्तीफा लंबित रहा। आज जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने उनके त्यागपत्र को औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित