हैदराबाद , अप्रैल 19 -- आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की स्वास्थ्य संबंधी समस्या के बाद सर्जरी की गयी है और अब उनकी हालत स्थिर है। उनके भाई और अभिनेता चिरंजीवी ने रविवार को इसकी जानकारी दी। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री कल्याण से फोन पर बात कर उनका हालचाल पूछा और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।

सूत्रों के अनुसार, श्री कल्याण शुक्रवार को अधिकारियों के साथ प्रशासनिक मामलों की समीक्षा के दौरान बीमार पड़ गये थे। इसके बाद उन्हें कुछ स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं का सामना करना पड़ा। उन्हें जुबली हिल्स स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार शाम को डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित