चित्तौड़गढ़ , मार्च 29 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले में पुलिस ने रविवार को अभियान चलाकर जिले भर के 198 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान 'ऑपरेशन प्रहार' अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह की देखरेख में चलाया गया जिसके लिए 98 विशेष दलों का गठन करके तड़के कुल 615 पुलिस कर्मियों द्वारा जिले के 530 संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई।
उन्होंने बताया कि जहां से विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे स्थाई वारंटी, गिरफ्तारी वारंटी, उदघोषित अपराधी, विभिन्न मामलों में वांछित एवं अन्य अधिनियमों सहित कुल 198 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें विभिन्न मामलों के अपराध में वांछित 15 अपराधी, स्थाई वारंटी, मफरूरी में वांछित, गिरफ्तारी वारंटी, सामान्य मामलों में वांछित 76 अपराधी एवं निरोधात्मक कार्रवाई में 90 अपराधी सहित कुल 198 अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित