चित्तौड़गढ़ , जनवरी 14 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ जिले के सुरजना गांव में नारकोटिक्स विभाग ने मादक पदार्थ बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए वहां से बड़ी मात्रा में नशे की सामग्री और लैब उपकरण बरामद किये हैं।
नारकोटिक्स विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि विभाग के दल ने पुख्ता सूचना पर शहर के समीपस्थ गांव सुरजना के बाहरी क्षेत्र स्थित एक बाड़ेनुमा मकान पर दबिश देकर वहां से 107 ग्राम मेफेड्रोन, 3961 ग्राम कच्चा मेफेड्रोन, 1826 ग्राम एप्रालोजम पाऊडर और दो क्विंटल रसायन के साथ लैब उपकरण बरामद किये।
सूत्रों ने बताया कि मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया जबकि एक फरार हो गया। कुछ अन्य की भी तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित