भीलवाड़ा , फरवरी 18 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में प्रतिष्ठित चिकित्सक को अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज होेने के कुछ ही घंटों बाद मामले का पर्दाफाश करते हुए चिकित्सक के अस्पताल के ही चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी जफर, इमरान, अजय और जगदीश चिकित्सक के अस्पताल में ही काम करते थे। इन आरोपियों ने चिकित्सक की दिनचर्या की रेकी की और उनकी निजी जानकारी का इस्तेमाल करके उन्हें ब्लैकमेल करने का जाल बुना। आरोपियों ने सोचा था कि किसी बड़े अपराधी का नाम लेने से चिकित्सक डर जाएंगे और मोटी रकम दे देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित