नयी दिल्ली , जनवरी 31 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल के औसत भाव गिर गये जबकि गेहूं में तेजी रही। वहीं, चीनी की कीमतों में कमोबेश टिकाव रहा जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 31 रुपये घटकर 3,810 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं चार रुपये चढ़कर 2,866 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटा भी 21 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुआ।

दाल-दलहनों में उड़द दाल की औसत कीमत 33 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मसूर दाल 59 रुपये और चना दाल 24 रुपये सस्ती हुई। मूंग दाल की कीमत 20 रुपये और तुअर दाल की 11 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी।

स्थानीय बाजारों में मूंगफली तेल की औसत कीमत 118 रुपये प्रति क्विंटल गिर गयी। सोया तेल 88 रुपये और सूरजमुखी तेल 79 रुपये महंगा हुआ। वनस्पति की कीमत 36 रुपये और सरसों तेल की 35 रुपये बढ़ गयी। पाम ऑयल 18 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुआ।

मीठे के बाजार में आज गुड़ के औसत भाव चार रुपये प्रति क्विंटल बढ़े। चीनी गत दिवस के स्तर पर ही टिकी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित