नयी दिल्ली , मई 03 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव टूट गये। वहीं, गेहूं और चीनी में टिकाव रहा। खाद्य तेलों और दालों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया।

सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 11 रुपये घटकर सप्ताहांत पर 3,836 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं 2,781 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग अपरिवर्तित रहा। आटे का भाव भी 3,273 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा।

सप्ताह के दौरान तुअर दाल की औसत कीमत 21 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मूंग दाल 20 रुपये और तुअर दाल 15 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। चना दाल 24 रुपये और मसूर दाल छह रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित