नयी दिल्ली , मार्च 23 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चावल की औसत कीमत बढ़ गयी। वहीं, गेहूं, चीनी और खाद्य तेलों में गिरावट रही। दालों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया।

औसत दर्जे के चावल का औसत भाव 46 रुपये बढ़कर 3,853 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। गेहूं 12 रुपये सस्ता हुआ और 2,806 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत भी 14 रुपये घट गयी।

दाल-दलहनों में उतार-चढ़ाव देखा गया। उड़द दाल औसतन 70 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। मूंग दाल में 32 रुपये की नरमी रही। मसूर दाल की कीमत 40 रुपये और तुअर दाल की 16 रुपये बढ़ गयी। चना दाल 10 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में आज अवकाश रहा। मई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.47 प्रतिशत की नरमी के साथ 65.18 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित