नयी दिल्ली , दिसंबर 20 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल के औसत भाव घट गये, जबकि गेहूं की कीमत स्थिर रही। चीनी और दालों में भी गिरावट देखी गयी। वहीं, खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 40 रुपये घटकर 3,827 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं 2,858 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर लगभग स्थिर रहा। आटे की कीमत आठ रुपये टूट गयी।

दाल-दलहनों में नरमी रही। तुअर दाल औसतन 93 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। मसूर दाल की कीमत 73 रुपये और चना दाल की 57 रुपये घट गयी। मूंग दाल में 45 रुपये और उड़द दाल में 38 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही।

स्थानीय बाजारों में पाम ऑयल औसतन 41 रुपये और सोया तेल 17 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। सूरजमुखी तेल की कीमत में तीन रुपये की वृद्धि हुई। सरसों तेल के दाम लगभग स्थिर रहे। मूंगफली तेल 75 रुपये और वनस्पति 43 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया।

मीठे के बाजार में आज गुड़ की औसत कीमत 14 रुपये प्रति क्विंटल गिर गयी। चीनी भी आठ रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित