नयी दिल्ली , मार्च 05 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में गुरुवार को चावल के औसत भाव टूट गये। चावल के साथ गेहूं में भी नरमी रही। चीनी की कीमतों में तेजी देखी गयी, जबकि खाद्य तेलों और दालों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।
औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 170 रुपये टूटकर 3,863 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं का भाव भी 41 रुपये उतरकर 2,822 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा। आटा 26 रुपये सस्ता हुआ।
दाल-दलहनों में मिश्रित रुख रहा। उड़द दाल की औसत कीमत 146 रुपये गिर गयी। तुअर दाल 125 रुपये और मूंग दाल 78 रुपये सस्ती हुई। चना दाल में 67 रुपये की गिरावट रही। मसूर दाल की कीमत आठ रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी।
विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का मई वायदा 26 रिंगिट चढ़कर 4,205 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। मई का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.85 प्रतिशत की बढ़त में 64.13 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
स्थानीय बाजारों में सोया तेल 121 रुपये प्रति क्विंटल टूट गया। पाम ऑयल 90 रुपये और वनस्पति 48 रुपये फिसल गया। सरसों तेल 126 रुपये महंगा हुआ। मूंगफली तेल की कीमत 20 रुपये और सूरजमुखी तेल 13 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ।
मीठे के बाजार में आज गुड़ के औसत भाव 84 रुपये प्रति क्विंटल टूट गये। वहीं, चीनी 36 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित