नयी दिल्ली , अप्रैल 26 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव बढ़ गये। चावल के साथ गेहूं और चीनी में भी तेजी रही। खाद्य तेलों और दालों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया।
सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत चार रुपये बढ़कर सप्ताहांत पर 3,847 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं भी 10 रुपये महंगा होकर 2,780 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा। आटे का भाव पांच रुपये बढ़कर 3,270 रुपये प्रति क्विंटल हो गया।
सप्ताह के दौरान तुअर दाल की औसत कीमत 33 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। उड़़द दाल 15 रुपये और चना दाल तीन रुपये सस्ती हुई। मसूर दाल का भाव 23 रुपये और मूंग दाल का नौ रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित