नयी दिल्ली , मार्च 08 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव गिर गये। चावल के साथ गेहूं और चीनी में भी नरमी रही। खाद्य तेलों और दालों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।

सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 20 रुपये घटकर सप्ताहांत पर 3,833 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं 15 रुपये सस्ता होकर 2,819 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा। आटे की कीमत 3,310 रुपये प्रति पर लगभग स्थिर रही।

दालों की कीमत में घट-बढ़ रही। मूंग दाल की औसत कीमत 50 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी। तुअर दाल 44 रुपये और चना दाल 40 रुपये सस्ती हुई। उड़द दाल का भाव 25 रुपये गिर गया। मसूर दाल सात रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित