नयी दिल्ली , अप्रैल 10 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। गेहूं और चीनी में भी तेजी देखी गयी। वहीं, दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।
औसत दर्जे के चावल का औसत भाव 22 रुपये बढ़कर 3,856 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। गेहूं चार रुपये महंगा हुआ और 2,772 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत चार रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी।
दाल-दलहनों में मिश्रित रुख देखा गया। चना दाल की औसत कीमत 29 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मूंग दाल 22 रुपये और तुअर दाल 12 रुपये महंगी हुई। उड़द दाल का भाव 11 रुपये बढ़ा। वहीं, मसूर दाल आठ रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।
मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में जून का पाम ऑयल वायदा 108 रिंगिट लुढ़ककर 4,535 रिंगिट प्रति टन रह गया। मई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.69 प्रतिशत की गिरावट में 67.23 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित