नयी दिल्ली , मार्च 27 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चावल की औसत कीमत बढ़ गयी। चावल के साथ गेहूं, चीनी और दालों में तेजी देखी गयी जबकि खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।
औसत दर्जे के चावल का औसत भाव 16 रुपये बढ़कर 3863 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। गेहूं 21 रुपये महंगा हुआ और 2,813 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत भी पांच रुपये बढ़ी।
दाल-दलहनों में तेजी रही। तुअर दाल की औसत कीमत 145 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मसूर दाल 93 रुपये और चना दाल 68 रुपये महंगी हुई। उड़द दाल का भाव 51 रुपये और मूंग दाल का 44 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया।
विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में जून का पाम ऑयल वायदा 47 रिंगिट चढ़कर 4,630 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। मई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 1.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.81 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित