नयी दिल्ली , फरवरी 07 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल के औसत भाव घट गये जबकि गेहूं में तेजी रही। चीनी के दाम कमोबेश गत दिवस के स्तर पर ही टिके रहे। दालों के दाम टूट गये। वहीं, खाद्य तेलों की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 29 रुपये घटकर 3,822 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं आठ रुपये महंगा हुआ और 2,863 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटा 26 रुपये सस्ता हुआ।

दाल-दलहनों में तुअर दाल की औसत कीमत 71 रुपये प्रति क्विंटल गिर गयी। मसूर दाल 39 रुपये और चना दाल 36 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। उड़द दाल का भाव 26 रुपये और मूंग दाल का 16 रुपये प्रति क्विंटल कम हुआ।

स्थानीय बाजारों में मूंगफली तेल औसतन 165 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया। वनस्पति में 20 रुपये की गिरावट रही। सोया तेल की कीमत 37 रुपये और पाम ऑयल की 28 रुपये बढ़ गयी। सूरजमुखी तेल 25 रुपये और सरसों तेल 16 रुपये प्रति क्विंटल टूट गया।

मीठे के बाजार में आज गुड़ के औसत भाव सात रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गये। वहीं, चीनी की कीमत गत दिवस के स्तर पर ही रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित