भरतपुर , नवम्बर 03 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर जिले में पुलिस ने राज्य के तीन जिलों में छापेमारी करके अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय नकबजन गिरोह के सरगना सहित चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने सोमवार को बताया कि इस गिरोह ने जिले के थाना सूरवाल, मलारना डूंगर, बहरावड़ा कलां, चौथ का बरवाड़ा और बौली क्षेत्र में पिछले दो तीन महीनों में करीब 20 घरों में सेंध लगाकर नकदी और जेवरात चोरी की वारदातों से सनसनी फैला दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इनकी तलाश में मवेेशियों की देखभाल करने वाले ग्वालों के वेश में इस गिरोह पर 15 दिनों तक नजर रखी। बाद में पुख्ता सूचना पर पुलिस दलों ने दौसा, करौली और टोंक जिले में दबिश देकर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित