बारां , जनवरी 23 -- राजस्थान में बारां के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चार किलो 807 ग्राम गांजा बरामद करके दो आरोपियाें को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने शिवप्रकाश उर्फ शिवा (41) से दो किलो 885 ग्राम और बबलू माली के कब्जे से एक किलो 922 ग्राम शुद्ध अवैध गांजा बरामद करके उन्हें गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित