पटना , फरवरी 25 -- बिहार के बहुचर्चित करोड़ो रूपये के चारा घोटाला के एक मुख्य मामले में राजधानी पटना स्थित केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत में सीबीआई ने आज अपने गवाह के रूप में मामले के अनुसंधानकर्ता को पेश किया।
विशेष न्यायाधीश राकेश कुमार की अदालत में केंद्रीय जाँच एजेंसी ने अपने 116 वें गवाह के रूप में सीबीआई के तत्कालीन इंस्पेक्टर नागेंद्र प्रसाद की गवाही करायी। अपने मुख्य परीक्षण में गवाह ने बताया कि मुकदमे के मुख्य अनुसंधानक एवं अन्य सहायक अनुसंधानकर्ताओं के माध्यम से इकट्ठा किए गए कागजातों और गवाहों के बयानात के आधार पर उसने इस मामले में 44 अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। गवाही जारी रही । आगे की गवाही कल होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित