हरिद्वार , अप्रैल 23 -- उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
ऋषिकुल मैदान स्थित यात्री पंजीकरण केंद्र में सातवें दिन कुल 3,218 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया।
पंजीकरण के आंकड़ों के अनुसार, यमुनोत्री धाम के लिए 706, गंगोत्री धाम के लिए 710, केदारनाथ धाम के लिए 895 तथा बद्रीनाथ धाम के लिए सर्वाधिक 907 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया। वहीं, हेमकुंड साहिब के लिए इस दिन कोई पंजीकरण दर्ज नहीं हुआ।
यात्री पंजीकरण केंद्र पर व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की जा रही हैं, जिससे विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि सात दिनों के भीतर अब तक कुल 16,500 से अधिक श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करा चुके हैं। प्रशासन के अनुसार यात्रा प्रारंभ होने के साथ ही पंजीकरण संख्या में और तेजी आने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित