आगर-मालवा , जनवरी 13 -- चायना डोर के खिलाफ आगर-मालवा प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को सुसनेर क्षेत्र में कार्रवाई की गई। पाँच पुलिया क्षेत्र स्थित एक पतंग दुकान के पीछे कबाड़ में रखी बिस्तर पेटी से चोरी-छिपे रखा गया प्रतिबंधित चायना मांझा जब्त किया गया।

कार्रवाई के दौरान दुकान संचालक जावेद मंसूरी को चायनीज मांझा बेचते हुए पकड़ा गया। प्रशासन ने करीब 20 हजार रुपये कीमत के 29 गट्टे चायना मांझा जब्त कर दुकान संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

इस कार्रवाई में राजस्व और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम शामिल रही। मौके पर एसडीएम सर्वेश यादव, एसडीओपी देवनारायण यादव, तहसीलदार रामेश्वर दांगी एवं थाना प्रभारी केशर राजपूत उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित