मुरैना, 27 सितंबर (वार्ता ) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के मुरैना सबलगढ़ नहर मार्ग पर सड़क पर एक मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।ग्राम वरेंड के समीप कल देर रात एक ग्रामीण ने सबसे पहले मगरमच्छ को देखा। इस स्थान से चंबल नदी मात्र पांच किलो मीटर की दूरी पर बहती है।इसके बाद लगभग पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर मगरमच्छ को सुरक्षित चंबल नदी में छोड़ दिया गया।जलीयजीव विशेषज्ञों के अनुसार मगरमच्छ हिंसक जलीय जीव है। अनेक बार चंबल नदी में नहाते समय और पशुओं को पानी पिलाते समय कई लोगों पर हमला कर घायल कर चुका है या फिर उन्हें निगल जाने की घटनाएं सामने आई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित