चंपावत , मार्च 15 -- उत्तराखंड के चंपावत में दुर्गम इलाके में गहरी खाई से एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। राज्य आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) ने शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्णागिरि ड्यूटी में तैनात एसडीआरएफ टीम को थाना तामली के उपनिरीक्षक द्वारा सूचना दी गई कि दयुरी गांव क्षेत्र में खाई में एक अज्ञात शव पड़े होने की सूचना मिली है।
सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक दीपक सामंत के नेतृत्व में एसडीआरएफ के दो जवान बूम घाट से घटनास्थल के लिए रवाना हुए। ब्यूरी गांव से करीब दो किलोमीटर आगे काली नदी के किनारे सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में शव पड़ा हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित