बैंकॉक , मार्च, 15 -- चंद्रिका पुजारी ने महिलाओं के 51 किग्रा भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन करे हुए वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप में उज्बेकिस्तान की मार्दोनोवा नाजोकत को सर्वसम्मत फैसले से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ भारत ने इस टूर्नामेंट एक स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक के साथ अपने अभियान का समापन किया।

यूथ ओलंपिक की अलग-अलग भार श्रेणियों में हिस्सा लेते हुए भारत की अंडर-19 पुरुष और महिला टीमों ने मजबूत अंतरराष्ट्रीय प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ लगातार शानदार प्रदर्शन किया, और टीम के आधे सदस्य पदक जीतकर घर लौटे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित