विजयवाड़ा , फरवरी 27 -- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस साल के आखिर तक गरीबों के लिए 10 लाख घर बनाने और गृह प्रवेश का कार्यक्रम करने का वादा किया है।

श्री नायडू ने शुक्रवार को विधानसभा में आवास एवं कृषि बजट पर चर्चा के दौरान बोलते हुए सदस्यों को सरकार की ओर से शुरू की गयी विभिन्न पहलों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 3 लाख घरों का गृह प्रवेश हो चुका है। राज्य में लगभग 2.20 लाख परिवारों के पास ज़मीन नहीं है और सरकार सभी योग्य लाभार्थियों को मुफ़्त घर की जगह शहरी इलाकों में 2 सेंट और ग्रामीण इलाकों में 3 सेंट देने की कोशिश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित