हरिद्वार, मार्च 03 -- उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में साल के पहले चंद्रग्रहण के अवसर पर मंगलवार को परंपरानुसार सूतक काल के चलते मंदिरों के कपाट बंद रखे गए हैं । सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर सूतक प्रारंभ होने के बाद शहर के प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन स्थगित कर दिए गए। बताया जा रहा है कि शाम पौने सात बजे ग्रहण समाप्ति के उपरांत मंदिरों को विधि-विधान से खोला जायेगा एवं विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित