वाराणसी , मार्च 2 -- तीन मार्च को वर्ष का पहला चंद्रग्रहण लगने वाला है जिसको ध्यान में रखते हुए दशाश्वमेध घाट पर विश्व-विख्यात माँ गंगा की दैनिक आरती का समय बदल दिया गया है। सामान्यतः शाम 6:15 बजे शुरू होने वाली यह आरती अब शाम 7:30 बजे से प्रारंभ होगी, जो ग्रहण के मोक्ष काल (समापन) के बाद होगी।
गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि चंद्रग्रहण के कारण काशी में माँ गंगा की आरती का समय परिवर्तित किया गया है। भारतीय समयानुसार चंद्रग्रहण 3 मार्च को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 46-47 मिनट के आसपास समाप्त होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित