चन्दौली , जनवरी 23 -- उत्तर प्रदेश में चंदौली जिले के अलीनगर क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान एक वाहन से 30 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया। इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आज पंचफेड़वा रिंग रोड पुल के पास चेकिंग के दौरान एक वाहन को रोका और वाहन की सबसे पीछे की सीट के नीचे बने रैक से 30 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया।

इस मामले में गोविन्द कुमार सिंह (26) और हिमांशु (24) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर झारखंड के निवासी है और वाहन गलत नम्बर प्लेट लगाकर गांजा की तस्करी कर रहे थे। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे बरामद गांजा जमशेदपुर राँची से वाराणसी बेचने के लिए ला रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित