चंदौली , अप्रैल 27 -- चंदौली जिले में अलीनगर थाना क्षेत्र के कटरिया के समीप नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में बुजुर्ग मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कुंडलिया गांव निवासी भोला मौर्य (60) औद्योगिक क्षेत्र फेज-एक स्थित एक फैक्ट्री में काम करने के लिए रोज की तरह साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि भोला मौर्य को संभलने का मौका तक नहीं मिला। ट्रेलर चालक घटना के बाद वाहन सहित मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीङ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना अलीनगर थाना पुलिस को दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित