चंडीगढ़ , मई 01 -- चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) के कार्यालय में कर्मचारियों के लिए जनगणना से जुड़ा स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) शिविर आयोजित किया गया। शिविर सचिव सौरभ कुमार अरोड़ा और जनगणना प्रभारी अधिकारी राजीव तिवारी के निर्देशन में लगाया गया।

इस दौरान कर्मचारियों को स्व-गणना प्रक्रिया को सरल और सुचारू रूप से पूरा करने के लिए मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही, विवरणों की सटीक और समयबद्ध प्रविष्टि सुनिश्चित करने के लिए मौके पर आवश्यक सहायता भी उपलब्ध करायी गयी।

गौरतलब है कि चंडीगढ़ में स्व-गणना अभियान 16 से 30 अप्रैल 2026 तक चला, जिसका आज अंतिम दिन रहा।

इस पहल का उद्देश्य जनगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुगम और सहभागी बनाना है, ताकि कोई भी व्यक्ति गणना से वंचित न रह जाये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित