चंडीगढ़ , नवंबर 04 -- गेहूं और फूड सेक्टर में रिसर्च, इंडस्ट्री और पॉलिसी सेक्टर के बीच आपसी तालमेल और संवाद को प्रोत्साहित करने की दिशा में चंडीगढ़ में पहली बार 'व्हीट इन ट्रांसफॉरमेशन' नामक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश भर मे फूड इंडस्ट्री के दिग्गज गेहूं की ओर उन्नत बनाने की दिशा में चिंतन मंथन करेंगें, ताकि टेक्नाेलॉजी, गुणवत्ता और इस संबंधित उद्योग में नये रास्ते खुल सके। व्हीट प्रोडक्ट्स प्रोमोशन सोसाइटी (डब्ल्यूपीपीएस) और रोलर फलोर मिलर्स ऐसोसियेशन आफ पंजाब (आरएफएमएपी) द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित यह कार्यक्रम सात और आठ नवंबर को होटल हयात में आयोजित किया जायेगा जिसका उद्देश्य किसानों, वैज्ञानिकों, मिलर्स, बेकर्स, फूड प्रोसेसर्स और पोलिसी मेकर्स को एक साझे मंच पर लाना है ताकि बदलती जलवायु, कस्टमर्स ट्रेंड्स और ग्लोबल बिजनेस आपरच्युनिटीज की दृष्टि से भारत में गेहूं उद्योग के भविष्य की दिशा तय की जा सके।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में पंजाब सरकार के निवेश प्रोत्साहन मंत्री संजीव अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे जबकि अन्य वक्ताओं में लुधियाना स्थित पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी डा सतबीर सिंह गोसल, रोलर फ्लोर मिलर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नवीन चितलांगिया, मैसूर स्थित सीएफटीआरआई के निदेशक डॉ गिरीधर पर्वतम, फूड प्रोसेसिंग मंत्रालय के पूर्व सचिव व फिक्की के सलाहकार सिराज हुसैन (आईएएस) शामिल हैं। दो दिनों में पांच तकनीकी सत्र होंगें जिनमें मिलिंग, बेकिंग और प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी में एआई का उपयोग, गेहूं उत्पादन और मार्केट ट्रेंड्स, जलवायु अनुकूल किस्में, माॅडर्न स्टोरेज और क्वालिटी एश्योरेंस जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इस दौरान एक्सीलेंस अवार्ड वितरित किये जायेंगे, जिसमें संबंधित उद्योग में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया जायेगा।

आयोजक डब्ल्यूपीपीएस के अध्यक्ष अजय गोयल और आरएफएमएपी के अध्यक्ष अजय जिंदल के अनुसार यह संगोष्ठी इस सेक्टर के लोगों को एक साथ लाने और भविष्य की चुनौतियों का हल खोजने का मौका देगी और इसी के साथ नये सहयोग की राह भी खोलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित