चंडीगढ़ , अप्रैल 01 -- हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ प्रशासन में प्रतिनियुक्ति पर तैनाती के लिए हरियाणा सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के अधिकारियों से सहमति मांगी है। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से पत्र जारी किया गया है।

पत्र के अनुसार चंडीगढ़ प्रशासन ने राज्य सरकार से ऐसे एचसीएस अधिकारियों का पैनल भेजने का अनुरोध किया है, जिनकी सेवा में कम से कम पांच वर्ष की वरिष्ठता हो और जो प्रतिनियुक्ति पर कार्य करने के इच्छुक हों।

राज्य सरकार को इस प्रक्रिया के तहत उपयुक्त वरिष्ठता वाले तीन अधिकारियों का पैनल तैयार करना है। इच्छुक अधिकारियों से कहा गया है कि वे पत्र जारी होने की तिथि से 10 कार्य दिवस के भीतर अपनी सहमति विभाग को ई-मेल के माध्यम से भेजें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित