हैमिल्टन , मार्च 17 -- न्यूजीलैंड के मध्यमक्रम के बल्लेबाज बेवन जैकब्स अपने बाएं घुटने में चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में अनकैप्ड खिलाड़ी कैटेन क्लार्क को शामिल किया गया है।
23 साल के जैकब्स माउंट माउंगानुई में खेले गए पहले टी-20 के दौरान क्षेत्ररक्षण करते समय अपने बाएं घुटने के बल गिर पड़े थे, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। उनके घुटने का स्कैन किया गया, जिसमें पता चला कि उनके घुटने के एक तरफ हड्डी में चोट (बोन ब्रूजिंग) लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित