हैदराबाद , अप्रैल 08 -- भारत में घाना के उच्चायुक्त क्वासी ओबिरी-डांसो ने बुधवार को यहां तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से शिष्टाचार भेंट की।
उच्चायुक्त का पद संभालने के बाद क्वासी ओबिरी-डांसो की हैदराबाद की यह पहली यात्रा है। बातचीत के दौरान दूत ने घाना और तेलंगाना के बीच मजबूत और निरंतर संबंधों की इच्छा व्यक्त की और कई क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग की संभावनाओं का जिक्र किया।
उन्होंने संबंधों को मजबूत करने और साझा विकास को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा और व्यापार के क्षेत्रों में आपसी सहयोग के महत्व पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने इन प्रस्तावों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और अंतरराष्ट्रीय भागीदारी व सहयोग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित