भीलवाड़ा , फरवरी 13 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के फूलियाकलां थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक घर में छिपाकर रखा गया अवैध डोडा-चूरा बरामद किया है।

थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को थाने में मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि देवरिया के पास देवरिया खेड़ा गांव में मादक पदार्थों की खेप छिपाकर रखी गयी है। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस दल ने देवरिया खेड़ा निवासी नारायण गुर्जर के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर के भीतर से दो कट्टे बरामद हुए, जिनमें 25 किलो 180 ग्राम अवैध डोडा चूरा भरा हुआ था।

उन्होंने बताया कि नारायण गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित