भरतपुर , मार्च 22 -- राजस्थान में करौली के बरखेड़ा गांव में रविवार को एक मगरमच्छ के घर में आने से परिवार के लोग बुरी तरह भयभीत हो गये। वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि मगरमच्छ पास की बरखेड़ा नदी से निकलकर पहाड़ी रास्ता पार करते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग के कर्मचारी रमेश माली के मकान के पास बनी झोपड़ी के अंदर पलंग के नीचे छिप कर बैठ गया।
सूत्रों ने बताया कि झोपड़ी में परिवार के सदस्यों ने मगरमच्छ को देखा तो उनके होश उड़ गये और उन्होंने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग का दल मौके पर पहुंच गया और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर अपने साथ ले गया। दल ने मगरमच्छ सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित