अलवर , दिसम्बर 18 -- राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को नांगल धर्मू गांव में अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार पर गोली चलाई की।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुबह जाग होने पर कार मालिक वकील निराला ने गोली चलाये जाने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
कार मालिक वकील निराला ने बताया कि उनके घर के बाहर उनकी कार खड़ी हुई थी। जिस पर रात करीब दो बजे अज्ञात बदमाशों ने गोली चलाई। उन्होंने बताया कि रात्रि में आस-पड़ोस के लोगों को आवाज तो आई, लेकिन गांवों में पशुओं को भगाने के लिए पटाखे चलाते हैं, लिहाजा संदेह नहीं हुआ। सुबह जाग होने पर देखा तो कार के पीछे का शीशा एवं खिड़की का कांच क्षतिग्रस्त हुआ पड़ा था। वहीं चालक सीट के नीचे खाली कारतूस पड़ा था। जिसे राजगढ़ पुलिस को सौंप दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित