घरौंडा (करनाल) , अप्रैल 02 -- हरियाणा में घरौंडा के स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ और मरीज के बीच विवाद का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, गर्भवती ममता कार्ड बनवाने केंद्र पहुंची थी। इसी दौरान एएनएम के साथ उसकी कहासुनी हो गई, जो बढ़कर हाथापाई में बदल गई। महिला का आरोप है कि एएनएम ने गुस्से में डंडा उठा लिया, जिससे उसे चोट लगी। वहीं मौके पर मौजूद एक युवक को भी थप्पड़ मारे जाने की बात कही जा रही है।
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान एक युवक वीडियो बना रहा था, जिससे विवाद और बढ़ गया। हंगामे की सूचना मिलते ही महिला के परिजन मौके पर पहुंच गए और पुलिस को बुलाया गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी मामले में कार्रवाई की बात कही जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित