चंडीगढ़ , मार्च 21 -- ) हरियाणा के गन्नौर में शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर गन्नौर फ्लाईओवर के पास अचानक दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे एक के बाद एक कई वाहन आपस में टकराते चले गए। इस दुर्घटना में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे के दौरान एक ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं, जिनका इलाज जारी है।
कोहरे के कारण हुए इस हादसे के बाद राजमार्ग पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस और ट्रैफिक टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को फिर से सुचारु किया जा सका।
उल्लेखनीय है कि सोनीपत में शुक्रवार रात प्रदेश की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। रात से ही घना कोहरा छाया हुआ था, जो आज सुबह और भी ज्यादा बढ़ गया। कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को आगे चल रहे वाहनों का अंदाजा नहीं लग पाया, जिससे अचानक ब्रेक लगने पर यह बड़ा हादसा हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित