ग्रेटर नोएडा , फरवरी 06 -- उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिला परिक्षेत्र में ग्रेटर नोएडा में भारतीय अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ शिवम ठाकुर पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने हालांकि जांच में गोलीबारी होने से इनकार किया है।

शिवम ने आरोप लगाया है कि चार फरवरी की देर रात जब वह दोस्त के घर से अपने घर लौट रहे थे, तभी बुलेरो सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया और हमला किया। घटना के बाद शिवम ठाकुर ने एक वीडियो जारी कर पूरी आपबीती बताई, जिससे मामला सुर्खियों में आ गया।

पीड़ित ने कहा कि वह अपनी कार से घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रही सफेद रंग की कार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। शिवम का दावा है कि इस दौरान उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई कर शुक्रवार को जानकारी दी। पुलिस के बताया कि, शिकायतकर्ता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना ईकोटेक तृतीय में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद पुलिस ने कार नंबर यूपी 16 डीबी 5873 को चिह्नित किया और करीब 26 वर्षीय चालक दीपक पुत्र वीर सिंह, बिहार के मधुबन निवासी , वर्तमान पता कुलेसरा गांव ईकोटेक-तृतीय थाना क्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित