ग्रेटर नोएडा , अप्रैल 30 -- उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर जिला क्षेत्र ग्रेटर नोएडा स्थित अरिहंत आर्डन सोसाइटी में गुरुवार तड़के एक फ्लैट की बालकनी में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना तड़के करीब चार बजे सोसाइटी के टावर एन के फ्लैट नंबर 503 में हुई।

बताया जा रहा है कि फ्लैट की बालकनी में रखी वाशिंग मशीन में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने बालकनी में रखे अन्य सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां रखा सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया।

घटना के समय घर के सदस्य अंदर मौजूद थे। जैसे ही उन्हें आग लगने का पता चला, उन्होंने तुरंत सोसाइटी की मेंटिनेंस टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही मेंटिनेंस टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित